2 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, डिविडेंड का भी ऐलान, स्टॉक का भाव ₹50 से कम
बोनस शेयर देने वाली कंपनियों की लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं बीटूबी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (B2B Software Technologies Ltd) की। कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर और डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं।
कितना बोनस शेयर दे रही है?
बीटूबी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया जाएगा। कंपनी ने इस बोनस शेयर के लिए अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। बता दें, बीटूबी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।
IPO को मिला 166 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP पहुंचा 26 रुपये, 21% का लिस्टिंग गेन!
कितना डिविडेंड दे रही है कंपनी?
एक्सचेंज को दी जानकारी में बीटूबी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने 6 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। योग्य निवेशकों को 23 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच डिविडेंड दिया जाएगा। बता दें, कंपनी पहली बार ही डिविडेंड दे जा रही है।
1 शेयर पर 220 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट भी तय, तारीख नजदीक
शेयरों की क्या स्थिति?
शुक्रवार को बीटूबी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 34.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। 2026 में अबतक इस बोनस शेयर देने वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 1 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 9.60 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, B2B Software Technologies Ltd का 52 वीक हाई 36.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 22.50 रुपये का है। मार्केट कैप 37.52 करोड़ रुपये का है।
5 साल में बीटूबी टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 141 प्रतिशत की तेजी आई है।

पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी