पेट्रोल डालकर सांड को जलाया
पाली। राजस्थान के पाली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेजुबान सांड को बेरहमी से पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। जलता हुआ सांड आग के गोले की तरह गांव की गलियों में दौड़ता नजर आया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। यह घटना पाली जिले के पिपलिया कला गांव की है, जहां रात करीब 9:30 बजे सर्दी के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में दुबके हुए थे। गांव की गलियां लगभग सुनसान थीं। इसी दौरान कुछ युवक अपने दोस्तों के साथ अलाव ताप रहे थे, तभी अचानक एक सांड जलता हुआ गांव की गली में दौड़ता नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड के शरीर पर आग लगी हुई थी और वह दर्द व घबराहट में इधर-उधर भाग रहा था। यह दृश्य देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना गांव की गौ सेवा समिति को दी गई। मौके पर पहुंचे गौ सेवकों ने काफी मशक्कत के बाद सांड को काबू में किया और उसके शरीर में लगी आग को बुझाया। घटना का भयावह वीडियो भी सामने आया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सांड को गौशाला ले जाया गया।

जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती