बस ट्रेलर में घुसी, 4 लोगों की मौत
भरतपुर। भरतपुर में स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। 5 यात्री घायल हो गए। बस कासगंज (उत्तर प्रदेश) से जयपुर जा रही थी। इस दौरान सेवर पुल पर खड़े ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एक्सीडेंट सेवर थाना इलाके में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे हुआ। सेवर थाना के स्ढ्ढ अवधेश ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शव मॉच्र्युरी में रखवाए गए।

महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
पति की दरिंदगी: शक के चलते पत्नी की हत्या, हादसे का रचा झूठा खेल
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
दोस्त की शादी में खुशी बना गम, युवक की हार्ट अटैक से मौत की आशंका
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?