मैसेज खोलते ही कांप गया कारोबारी: रिकॉर्डिंग में मिली सीधे जान से मारने की धमकी, मांगी 2 करोड़ की रंगदारी
रांची: रांची में ईएनए/इथेनॉल कारोबार से जुड़े एक कारोबारी सुशांत गुप्ता से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद कारोबारी और उनके परिवार में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सुशांत गुप्ता वर्तमान में बेंगलुरु में रहते हैं, जबकि उनका कारोबार झारखंड के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग में स्थित है। प्राथमिकी में बताया गया कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर 1:39 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर 351961904586 से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल सिंह बताया और धमकी दी कि यदि दो दिन के भीतर दो करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो उनकी जान को खतरा होगा।
पीड़ित के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 को कई कॉल और 21 फरवरी को यूट्यूब पर दो वीडियो भेजे गए। इन वीडियो में कथित रूप से गिरोह के सदस्य एक व्यापारी के घर पर गोली चलाते दिखाए गए। आरोपियों ने इस तरह से डर और दबाव बनाने की कोशिश की।
धुर्वा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल्स, व्हाट्सएप नंबर और वीडियो लिंक के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में लगी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी देने वाला वास्तव में राहुल सिंह गैंग से जुड़ा है या फर्जी नाम का इस्तेमाल किया गया। पीड़ित कारोबारी की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।

इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
ICC स्तर पर भी मामले पर नजर बनाए जाने की संभावना
Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
मतदान की रफ्तार धीमी, TMC ने EVM को ठहराया जिम्मेदार
शराब दुकानों पर डिजिटल निगरानी, QR कोड से चेक होगी कीमत
गंगा एक्सप्रेसवे से सियासी संदेश, पीएम मोदी ने सपा को घेरा
Ranveer Singh के साथ फिर बनेगी दमदार जोड़ी
टीम की सह-मालकिन Preity Zinta की टीम पर भारी पड़ा राजस्थान