छत्तीसगढ़ में 4 दिन की 'शांति' के बाद लौटेगा ठंड का टॉर्चर, जानें कब से कांपेगा प्रदेश"
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का कहर जारी है. वहीं अब अगले 4 दिन प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है. यह अभी सामान्य के आसपास है. इस वजह से अगले कुछ दिनों तक ठंड लौटने की संभावना नहीं है.
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन राहत,
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्वी भारत में एक जेट स्ट्रीम है. इसकी वजह से उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवा थोड़ी रुक गई हैं. इसके आंशिक असर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी अगले कुछ दिनों तक थमी रहेगी. बस्तर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है.
इस जिलों में चली शीतलहर
जनवरी के पिछले दस दिनों में पूरे प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ी. सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में कुछ जगहों पर शीतलहर चली. ज्यादातर स्थानों पर इसके हालात बने. दिसंबर में अच्छी ठंड के बाद जनवरी के पहले पखवाड़े के आधे से ज्यादा समय कड़ाके की सर्दी में बीता.
11 से 15 जनवरी के बीच ठंड से थोड़ी राहत रहेगी. रविवार को प्रदेश में ठंड थोड़ी कम रही. सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री रिकार्ड किया गया. यह सामान्य से 3.9 डिग्री कम है. दुर्ग में यह 9.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम है.

अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी