पशुपालन मंत्री ने सुमेरपुर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना
जयपुर । पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के सुमेरपुर तहसील मुख्यालय और विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। कुछ समस्याओं का समाधान करने के लिए उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर जाकर स्थिति देखने व नियमानुसार समाधान करने के निर्देया दिए।
उन्होंने कहा कि जनहित से सम्बंधित समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलवाने की अपील की। श्री कुमावत ने सुमेरपुर स्थित अपने घर पर कृष्ण भक्त गुरुदेव दाताश्री महेंद्रानंद गिरी जी महाराज गादीपति कृष्ण धाम गुडा मांगलियान का शॉल ओढाकर व फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।देवस्थान मंत्री ने पोमावा स्थित जोडेवाला मामाजी मंदिर पहुंचकर मामाधणी किरवा वीर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े