21वीं लाश की तलाश में 'खूनी हाथी'! बेनीसागर के पास अचानक हुआ गायब, 30 गांवों की सांसें अटकीं
चाईबासा: झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित बेनीसागर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका दंतैल हाथी एक बार फिर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। बीते 10 दिनों में 20 लोगों की जान लेने वाला यह Rogue Elephant शनिवार रात ओडिशा से झारखंड में दाखिल हुआ था, लेकिन रात करीब एक बजे के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के 30 गांवों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
सीमा क्षेत्र में बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी
दंतैल हाथी को काबू में करने के लिए झारखंड और ओडिशा वन विभाग की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस अभियान में 200 से अधिक वनकर्मी, विशेषज्ञ और ट्रैंकुलाइजेशन टीम शामिल हैं। शनिवार को खड़पोस और पंडुवाबुरु इलाके में बड़े स्तर पर घेराबंदी की गई, लेकिन घने जंगल और पहाड़ी भूभाग के कारण हाथी का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
रात में सीमा पार कर हुआ गायब
वन विभाग के अनुसार, हाथी पहले ओडिशा की ओर बढ़ा था, लेकिन बाद में वह वापस झारखंड की सीमा में प्रवेश कर गया। इसके बाद रात करीब एक बजे से उसका लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रहा है, जिससे सर्च ऑपरेशन और चुनौतीपूर्ण हो गया है।
ग्रामीणों में डर, प्रशासन अलर्ट मोड में
हाथी के अचानक गायब होने से बेनीसागर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने ग्रामीणों को रात में घर से बाहर न निकलने, जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश