धान उपार्जन से मिली राशि बनेगी घर मरम्मत का सहारा
रायपुर : दुर्ग जिले के ग्राम अछोटी निवासी किसान नुलम साहू के लिए इस वर्ष का धान उपार्जन आर्थिक संबल बनकर आया है। उन्होंने अपने 2 एकड़ 30 डिसमिल खेत में धान की फसल ली और कटाई के बाद अब रबी फसल की तैयारी में जुट गए हैं। धान उपार्जन के अंतर्गत उन्होंने 40 क्विंटल धान का विक्रय किया है।
नुलम साहू अपनी पत्नी के साथ धान उपार्जन केंद्र कुथरेल पहुंचे। केंद्र में उपलब्ध सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को देखकर दोनों ने संतोष व्यक्त किया। शेड, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के कारण किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। इसके साथ ही केंद्र पर धान का नियमित उठाव भी किया जा रहा है।
उपार्जन केंद्र पहुंचते ही धान की गुणवत्ता जांच की जाती है और तत्पश्चात तौल प्रक्रिया पूरी की जाती है। समिति के मजदूरों द्वारा उपलब्ध कराई गई बोरियों में धान भरने, सिलाई एवं तौल की समुचित व्यवस्था है। तौल पूर्ण होते ही किसानों को तुरंत रसीद प्रदान की जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और भरोसेमंद बनी हुई है।
किसान नुलम साहू ने धान खरीदी की पारदर्शी और सरल व्यवस्था के लिए विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान की उपज अपेक्षाकृत कम रही, फिर भी शासन की सुदृढ़ उपार्जन व्यवस्था से उन्हें राहत मिली है।
साहू ने कहा कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने घर की मरम्मत में करेंगे, जिससे उनके परिवार को बेहतर और सुरक्षित आवास सुविधा मिल सकेगी। खरीदी गई धान का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जा रहा है। साथ ही धान खरीदी केंद्रों पर सतत निगरानी हेतु अधिकारियों की तैनाती से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'
पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित