सृति झा या दिव्यांका त्रिपाठी, किस टीवी एक्ट्रेस ने की है ज्यादा पढ़ाई?
टीवी इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी सुपरस्टार्स, सृति झा और दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी सादगी और अभिनय से करोड़ों दिलों को जीता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर सीधी-सादी दिखने वालीं ये एक्ट्रेसेस असल जिंदगी में कितनी पढ़ी-लिखी हैं और इनका शुरुआती सफर कैसा था? नहीं! आइए हम आपको बताते हैं।
सृति झा
सृति झा का जन्म 26 फरवरी 1986 को बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ था। कुछ साल दरभंगा (बिहार) में बिताने के बाद वह अपने परिवार के साथ कोलकाता चली गईं। वहां वह 10 साल रहीं और फिर नेपाल के काठमांडू में शिफ्ट हो गए। इसके उनका पूरा परिवार नई दिल्ली आया। सृति ने दिल्ली के लक्ष्मण पब्लिक स्कूल में एडमिशन लिया और अपनी स्कूलिंग खत्म करने के बाद दिल्ली के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में इंग्लिश (ऑनर्स) कोर्स किया। तीन साल उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई की और फिर साल 2007 में डिज्नी इंडिया के टीन ड्रामा ‘धूम मचाओ धूम’ में मालिनी शर्मा का किरदार निभाकर एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया।
दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने भोपाल के सरोजिनी नायडू गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से माउंटेनियरिंग कोर्स पूरा किया।नए मिशन पर निकलेंगे अंश और प्रार्थना, मोटी बा और अनुपमा को लगेगा झटकाये भी पढ़ें:पाखी को दिवाकर का सच बताएगी राही, ईशान सुनाएगी अपना फैसला, अनुपमा को होगी टेंशन एक्ट्रेस बनने से पहले एंकर थीं दिव्यांका दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, भोपाल में एक एंकर के तौर पर की थी। उन्होंने साल 2003 में पैंटीन जी टीन क्वीन में हिस्सा भी लिया था और मिस ब्यूटीफुल स्किन का खिताब भी जीता था। साल 2005 में उन्हें मिस भोपाल का ताज पहनाया गया था। फिर दिव्यांका ने दूरदर्शन की एक टेलीफिल्म से एक्टिंग में कदम रखा था और बाद में 'आकाश वाणी' शो को होस्ट भी किया था।
दिव्यांका त्रिपाठी

डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली