ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस-स्मिथ को किया बाहर, टेस्ट की बेस्ट 11 में शामिल हुए 3 भारतीय खिलाड़ी
क्रिकेट | क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 में टेस्ट के बेस्ट खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन चुनी है. अपनी टीम में उसने ना तो पैट कमिंस को जगह दी है और ना ही स्टीव स्मिथ को. जबकि ये दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के दो मजबूत स्तंभ हैं. पैट कमिंस तो कप्तान भी हैं. वहीं स्टीव स्मिथ टीम के सबसे धुरंधर बल्लेबाज, जिन्होंने साल 2025 में जरूरत पड़ने पर टीम की कप्तानी की बागडोर भी संभाली. मगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की साल 2025 की टेस्ट XI से कमिंस और स्मिथ दोनों बाहर हैं |
कमिंस- स्मिथ नहीं, इन्हें मिला मौका
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की साल 2025 की टेस्ट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में हालांकि सबसे ज्यादा जगह पाने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ही हैं. मगर उनमें कमिंस और स्मिथ नहीं हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कुल 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी साल 2025 की टेस्ट इलेवन में चुने हैं, जिनमें मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी और स्कॉट बोलैंड हैं |
3 भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट XI में जगह
ऑस्ट्रेलियाईयों के अलावा भारत से 3 खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट इलेवन में जगह मिली है. भारत की ओर से केएल राहुल, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह ने अपनी जगह पक्की की है | वहीं इनके अलावा रवींद्र जडेजा को टीम का 12वां खिलाड़ी बनाया गया है |
टेंबा बावुमा को बनाया कप्तान
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से 2-2 खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2025 की अपनी टेस्ट इलेवन में चुना है. इंग्लैंड से जगह बनाने वाले जो रूट और बेन स्टोक्स रहे. वहीं साउथ अफ्रीका से उसके टेस्ट कप्तान टेंबा बावुमा के अलावा स्पिनर साइमन हार्मर को जगह मिली है |
टीम में किसका क्या रोल?
टेंबा बावुमा को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट इलेवन का कप्तान बनाया है. वहीं केएल राहुल और ट्रेविस हेड को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है. जो रूट को नंबर 3 पर जबकि शुभमन गिल को नंबर 4 की पोजिशन अपनी टेस्ट इलेवन में उसने दी. इसके अलावा स्टार्क, बुमराह और बोलैंड उस टीम में पेस अटैक के सिपाहसलार होंगे |क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम में बस एक स्पिनर को जगह दी है |

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल