एमपी में ठंड का टॉर्चर! शहडोल में 3.8 डिग्री, 6 शहरों में शीतलहर
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं प्रदेश को और ज्यादा ठंडा बना रही हैं. पचमढ़ी, अमरकंटक, डिंडोरी, शाजापुर, राजगढ़ और शहडोल में ठंड का भयंकर प्रकोप झेलना पड़ रहा है, यहां न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है. तीव्र सर्दी की वजह से यहां ओस की बूंद भी जम रही हैं |
भोपाल-इंदौर में शीतलहर का प्रकोप
पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा. रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से लेकर 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं राजधानी भोपाल में तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. सोमवार को भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शहडोल में शीतलहर का असर देखने को मिला. वहीं ग्वालियर, दतिया, दमोह, छतरपुर जिले के नौगांव और उमरिया में घना कोहरा छाया रहा |
कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर शहडोल जिले का कल्याणपुर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. राजगढ़ में 4 डिग्री, उमरिया और छतरपुर जिले के नौगांव में 5 डिग्री, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 5.2 डिग्री और बालाघाट जिले के मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया. प्रदेश का अधिकतम तापमान इंदौर, छिंदवाड़ा और उज्जैन में 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया |
राज्य के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इंदौर में 6.4 डिग्री, जबलपुर में 8 डिग्री, ग्वालियर में 9 डिग्री और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया |
6 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट
फिलहाल आने वाले 24 घंटों में ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है. ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी के लिए मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह और मैहर में कोहरे यलो अलर्ट जारी की गई है. भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, देवास और शाजापुर कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है |

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल