भीड़ जुटाने का खेल? सचिन पायलट की रैली को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
अरावली मुद्दे को लेकर एनएसयूआई की ओर से 26 दिसंबर को जयपुर के जालूपुरा थाने से कलेक्ट्रेट सर्किल तक पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट सहित कई विधायक और सांसद शामिल हुए. इस यात्रा को लेकर एक मामला सामने आया है जिसमें रैली में भीड़ दिखाने के लिए 500-500 रुपये में मजदूरों को इकट्ठा कर जयपुर लाया गया, लेकिन बाद में इनका भुगतान नहीं किया गया |
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संजय कंताला पर ये आरोप लगाए गए हैं कि वे सुजानगढ़ से 19 मज़दूरों को खाने और मज़दूरी का लालच देकर जयपुर में सचिन पायलट की रैली में शामिल होने के लिए लेकर गए थे और उसके बाद उन्हे मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया गया है. इस मामले को लेकर सुजानगढ़ थाने में शिकायत दी गई है |
भीड़ दिखाने के लिए मजदूरों को लाए
सचिन पायलट जिस रैली में शामिल हुए रैली में मजदूरों को भीड़ दिखाने के लिए शामिल किया गया, अब मजदूरों की ओर से रैली में जाने का भुगतान मांगा जा रहा है, लेकिन जिलाध्यक्ष संजय कंताला से उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है | इसी को लेकर अब ये मजदूर जिलाध्यक्ष के घर चक्कर लगा रहे हैं. अब मजदूरों की मांग है कि उनको तीन दिन का भुगतान किया जाए क्योंकि वे अपने भुगतान के लिए दर दर की ठोकर खा रहे हैं |
नहीं की गई कोई भी व्यवस्था
मजदूरों ने शिकायत में कहा कि उन्हें 26 दिसंबर को सुजानगढ़ से जयपुर ले जाया गया और संजय कंताला ने कहा कि वह उन्हें 500 रुपये और खाना देंगे जबकि हमारे लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई और रात 11 बजे हमें सुजानगढ़ छोड़ा गया |
मामले की जांच कर रहे- NSUI
मामले को लेकर एनएसयूआई प्रभारी राहुल भाकर ने कहा कि मेरे पास जानकारी आई है, हम मामले की जांच करवा रहे हैं मामला सही पाया जाता है तो पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी. इस मामले को लेकर एनएसयूआई के संजय कंताला से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन लगातार बंद आ रहा है |

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल