CM योगी ने यूपी पुलिस को दिए सख्त निर्देश, गिरोहों को खत्म करने का अभियान शुरू
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि विदेश से वित्तपोषित किये जा रहे धर्मांतरण गिरोहों को नेस्तनाबूद करने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पुलिस मंथन’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 के दूसरे दिन रविवार को समापन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से सोशल मीडिया और साइबर अपराध पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिये |
एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी ने पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं नेपाल से लगती सीमाओं पर आतंकवादी गतिविधियों के नए आयामों का गहन विश्लेषण करने और निगरानी मजबूत करने का भी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण को गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि बलरामपुर जैसी घटनाएं इंगित करती हैं कि ऐसे प्रयास संगठित रूप से किए जा रहे हैं |
उन्होंने ‘‘अंतरराष्ट्रीय अनुदानित धर्मांतरण गिरोह’’ की रोकथाम के लिए कृत्रिम मेधा, वित्तीय लेनदेन, तकनीकी विश्लेषण एवं आधुनिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग को और मजबूत करने के निर्देश दिए. योगी ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था, जातीय एवं धार्मिक सौहार्द्र प्रभावित करने वालों के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति अपनाने को कहा. उन्होंने गो-तस्करी और धर्मांतरण के लिए चलाए जा रहे संगठित गिरोह पर सख्त कार्रवाई करने को कहा |
आपत्तिजनक सामग्री पर तत्काल एक्शन लें- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग, दुष्प्रचार, ‘डीपफेक’, ‘डार्कवेब’, साइबर अपराध एवं आतंकी नेटवर्क जैसी चुनौतियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस एवं खुफिया तंत्र को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था, जातीय एवं धार्मिक सौहार्द्र को प्रभावित करने वाले किसी भी आपत्तिजनक सामग्री पर तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जाति या धर्म के नाम पर समाज को विभाजित करने, पुलिस पर दबाव बनाने अथवा अराजकता फैलाने वाले तत्वों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए |
कुछ असामाजिक तत्व फैला रहे अराजकता- सीएम योगी
उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व महापुरुषों के नाम का दुरुपयोग कर नए-नए संगठन बनाकर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस को ऐसे संगठनों की पृष्ठभूमि की गहन जांच कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए |

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल