जयपुर में सूदखोरों से परेशान बुजुर्ग ने किया सुसाइड: दो पेज का सुसाइड नोट मिला
जयपुर। राजधानी जयपुर में सूदखोरों से परेशान एक बुजुर्ग के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने अपने कमरे में सूदखोरों से परेशान होने के बारे में सुसाइड नोट लिख जहर खा लिया। मृतक के पास मिले दो पेज के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा के निवारू रोड गोविंद वाटिका निवासी भुवन प्रकाश शर्मा (65) पुत्र विशंबर दयाल शर्मा ने सुसाइड किया है। रात करीब 10 बजे वे अपने कमरे में सोने चले गए। करीब आधे घंटे बाद सुसाइड करने के लिए कमरे में जहर खा लिया। जहर खाने का पता चलने पर परिजनों ने तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान भुवन प्रकाश को मृत घोषित किया।
पुलिस को प्रकाश शर्मा की ओर से सुसाइड से पहले लिखा नोट मिला है। जिसमें लिखा है मैं भुवन प्रकाश शर्मा पुत्र विशंबर दयाल शर्मा यह कदम सूदखोरों की ओर से प्रताड़ित होकर उठा रहा हूं। मुझे अत्यधिक प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर मैं यह कदम उठा रहा हूं। मुझे सबसे ज्यादा परेशान जितेन्द्र राठौड़ ने किया है। अत: मैं प्रशासन से प्रार्थना कर रहा हूं कि उस पर उचित कार्रवाई की जाए। मेरे परिवार को न्याय मिले व मेरे परिवार की सुरक्षा की जाए। मेरे परिवार का ध्यान रखा जाए। मरने के बाद इस तरह कोई किसी को परेशान न करें। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन उस पर उचित कार्रवाई करेगा, ताकी मुझे न्याय मिल सके।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल