राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास में तहखाना.........जेडीयू प्रवक्ता के बयान से बढ़ा विवाद
पटना। बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर सियासत गरमा चुकी है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने सरकारी आवास को लेकर सवाल उठाए हैं, जिससे राजनीतिक विवाद और बढ़ गया है। जहां जेडीयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि 10 सर्कुलर आवास में तहखाना हो सकता है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में बंगले से सामान शिफ्ट हो रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
जेडीयू नेता नीरज ने आंशका जाहिर की हैं कि आवास में जमीन के डीड, नकदी और ज्वेलरी जैसी कीमती चीजें छिपाई जा सकती हैं, इसलिए इस पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर बंगले से यह सामान कौन और क्यों शिफ्ट कर रहा है?
जेडीयू के इन आरोपों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनकी निजी जिंदगी को लेकर बयानबाजी गलत है। उन्होंने जेडीयू के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया।
आरजेडी की ओर से खुली चुनौती दी गई है कि यदि जेडीयू को सच में संदेह है, तब 10 सर्कुलर आवास में खुदाई कराई जाए। साथ ही राजद प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि सिर्फ राबड़ी देवी के बंगले तक सीमित न रहते हुए अन्य मंत्रियों और सत्ताधारी नेताओं के आवासों की भी जांच होनी चाहिए।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल