15 साल बाद MP में लौटेंगी सरकारी बसें, 389 रूटों पर फिर शुरू होगी सेवा
MP News: नए साल के साथ ही मध्य प्रदेश के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लगभग 15 साल के लंबे इंतजार के बाद राज्य में एक बार फिर मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। साल 2026 से प्रदेशभर के 389 रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
सरकारी तैयारियों के अनुसार, ये बसें सिर्फ मध्य प्रदेश के भीतर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा तक भी चलाई जाएंगी। राजस्थान के 200, उत्तर प्रदेश के 69, महाराष्ट्र के 81, गुजरात के 30 और उत्तराखंड के 9 रूटों पर बस संचालन की योजना है। ये वही रूट हैं, जहां साल 2010 से पहले राज्य परिवहन निगम की बसें चला करती थीं। निगम के बंद होने के बाद इन रूटों पर बस सेवाएं भी ठप हो गई थीं।
MP News के मुताबिक, इस पूरे प्लान पर 23 दिसंबर को परिवहन विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक में मुहर लगी। बैठक में परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। तय किया गया कि राज्य परिवहन उपक्रम और संगठन के गठन के बाद निजी बस ऑपरेटर्स के साथ एग्रीमेंट किया जाएगा और उनकी बसों को सरकारी परमिट दिए जाएंगे।
गुजरात के लिए प्रस्तावित 30 रूटों को लेकर भी राज्य सरकार की बातचीत अंतिम चरण में है। जल्द ही वहां के परिवहन विभाग से औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल प्रदेश के अंदर और अन्य राज्यों में यात्रियों को निजी बसों के जरिए सफर करना पड़ रहा है, लेकिन 2026-27 के वित्तीय वर्ष से सरकारी बस सेवा दोबारा शुरू होने से यात्रा अधिक सुरक्षित, सुलभ और भरोसेमंद होगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव