इंदौर में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान भारी बवाल, जानिए आखिर क्यों भड़के हिंदू संगठन
इंदौर : के लसूडिया थाना क्षेत्र में रविवार रात द हब फूड स्ट्रीट में आयोजित क्रिसमस इवेंट के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इवेंट पर आपत्ति जताते हुए कार्यक्रम स्थल पर हंगामा किया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने क्रिसमस ट्री और सजावट सामग्री में तोड़फोड़ की, जिससे आयोजन में शामिल लोगों में भय और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
युवकों की तोड़फोड़ का वीडियो वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने “धार्मिक भावनाएं आहत होने” का हवाला देते हुए मंच और सजावट को नुकसान पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक क्रिसमस ट्री को गिराते और सजावट फेंकते नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने संभाली स्थिति
सूचना मिलने के बाद लसूडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आयोजकों से भी इवेंट की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूछताछ की जा रही है।
आयोजकों और कार्यकर्ताओं का पक्ष
आयोजकों ने कहा कि यह केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम था और किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम में कुछ गतिविधियां आपत्तिजनक लगीं, इसलिए उन्होंने विरोध किया।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है और माहौल को शांत बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित