कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का योगी सरकार पर हमला, प्रदेश में गुंडाराज को लेकर बड़ा बयान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय यूपी के भदोही पहुंचे जहां उन्होंने ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला किया है. अजय राय ने कार कि यूपी में सरकार फेल हो गई हैं. गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज बुलंद करने वाले गाड़ियों की नीचे कुचलकर मार दिया जाता है |
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को भदोही में बूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलकांत दुबे के परिजनों से मुलाक़ात की, जिनकी गाड़ी से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. उन्होंने परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की. इस दौरान बात करते हुए उन्होंने यूपी सरकार पर हमला किया |
योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता ने कहा कि भदोही समेत पूरे प्रदेश में गुंडाराज माफिया राज चल रहा है. भ्रष्टाचार उजागर करने वाले कांग्रेस नेता कमलाकांत दुबे को वाहन से कुचलकर मार दिया गया और उसके मुख्य आरोपी पुलिस के नाक के नीचे न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. कुलदीप सिंह सेंगर को देखिए, न्यायालय में सरकार ने विरोध ही नहीं किया, न पैरवी की और वो अब छूटकर बाहर आ गया |
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला का नक़ाब हटाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने हा कि नीतीश कुमार का इस तरह बुर्का हटाना ग़लत है. भाजपा के लोग बेटियों और महिला विरोधी है बलात्कारियों और गुंडों माफियाओं के लिये काम करते है. इसका हम विरोध करते है. भाजपा और नीतीश कुमार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए |
अरावली हिल को लेकर बीजेपी को घेरा
अजय राय ने अरावली हिल मामले को लेक भी मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अरावली हमारे देश की लाइफ लाइन है. वहां के पर्वत लाखों करोड़ों साल से है. वो पर्वत, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा की सुरक्षा करती है |
भारतीय जनता पार्टी के बड़े लोग वहां की हरियाली, औषधियां, वन सम्पदा को गुजराती व्यापारियों को बेचना चाहती है और उससे पैसा कमाना चाहती है. इनका काम देश को बर्बाद करना है और हम कांग्रेस के लोग राजस्थान के लोगों के साथ उस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है, जान देने को भी तैयार खड़े है और मोदी सरकार से लड़ने के लिये तैयार है |

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित