रांची में दिल दहला देने वाला मामला: युवती की हत्या के बाद युवक ने अपनी जान ली
रांची में युवक ने गर्लफ्रेंड को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. वारदात, रांची जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर खलारी में हुई है. गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद सनकी प्रेमी ने वीडियो भी बनाया. इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. वारदात, खलारी स्थित केडीएफ ग्राउंड के नजदीक हुई. वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया.
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह केडीएफ ग्राउंड के पास युवक ने प्रेमिका को रोका. दोनों के बीच संभवत कुछ बहस हुई औरप फिर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी. गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई.
वीडियो बनाने की आधिकारिक पुष्टि बाकी
स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक ने लड़की को गोली मारने के बाद वीडियो बनाया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी वीडियो बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक मौके से भाग गया. वो सीधा घर पहुंचा और खुद को गोली मार ली. गोली लगने से युवक की मौत हो गई.

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित