सीएम के नेतृत्व में आमजन को मिल रह योजनाओं का लाभ
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गत दो वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में महिला सशक्तीकरण, किसान समृद्धि, युवा, श्रमिक उन्नयन तथा आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। धौलपुर जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं अशोक परनामी ने जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता में बताया कि जिला प्रशासन एवं विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के सरकारी संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार किया गया है।
जवाहर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन को प्रभावी राहत प्रदान की जा रही है। सभी वर्गों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक सुविधा प्रदान की जा रही है। पूर्व में सिर्फ बीपीएल परिवार की गृहणियों को मिलने वाला गैस सिलेण्डर अब सभी वर्ग की महिलाओं को 450 रूपये में दिया जा रहा है। अन्नपूर्णा रसोई के अन्तर्गत भोजन की मात्रा 400 ग्राम से बढ़ाकर 600 ग्राम की गई है। इसमें दी जाने वाली सब्सिडी 17 रूपये से बढ़ाकर 22 रूपये कर दी गई है। 75 वर्ष से कम के पेंशनरों की 250 रूपये पेंशन बढ़ाकर 1250 रूपये कर दी है। राजस्थान पहला प्रदेश है, जहां 47 लाख 47 हजार व्यक्तियों ने स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में गिव अप किया है। राज्य के 70 लाख लोगों खाद्यय सुरक्षा में नाम जोड़े गए।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं