किसानों का बढ़ा भरोसा, धान खरीदी की सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्था ने दी राहत
रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुगम व्यवस्था ने इस वर्ष किसानों को नई सहजता और भरोसे का अनुभव कराया है। धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था से बेमेतरा जिले के किसान संतुष्ट हैं। आधुनिक तकनीक, ऑनलाइन टोकन प्रणाली और अधिकारियों की नियमित निगरानी ने खरीदी को पहले की तुलना में अधिक सरल और पारदर्शी बनाया है।
बेमेतरा के ग्राम कुम्ही के किसान मीनेश देवांगन ने इस बार 163 क्विंटल धान बेचा है। वे बताते हैं कि खरीदी केंद्र पर पहुँचने से लेकर तौल तक की पूरी प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हुई। ऑनलाइन टोकन मिलने से भीड़ और लंबे इंतजार की समस्या समाप्त हो गई। यह काफी राहत देने वाला था।
मीनेश बताते हैं कि इस बार खरीदी केंद्र की व्यवस्था अच्छी थी। तौल समय पर हुई, कर्मचारियों ने पूरा सहयोग दिया और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं रही। भुगतान भी समय पर मिलने की उम्मीद है, जिससे आगामी फसलों की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी।
धान खरीदी केंद्र पर मौजूद अन्य किसानों ने भी बताया कि इस वर्ष खरीदी के इंतजाम पहले से ज्यादा सहज, पारदर्शी और किसान-केंद्रित रहा। तौल मशीनों की नियमित जांच, डिजिटल रिकॉर्ड और अधिकारियों की सतत मौजूदगी ने किसानों में भरोसा और मजबूत किया है।
खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट मीनेश ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बेमेतरा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किए गए सुधारों ने वास्तव में किसानों के लिए धान बेचने की प्रक्रिया को आसान और भरोसेमंद बनाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी सरल और पारदर्शी व्यवस्था भविष्य में भी जारी रहेगी।

दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ