इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द....यात्रियों के लिए रेलवे ने 3 ट्रेनों का संचालन शुरू किया
जयपुर। राजस्थान में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स के रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही है। फ्लाइट्स रद्द होने के बाद जयपुर और आस-पास के रेलवे स्टेशनों पर लंबी दूरी के यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसलिए अतिरिक्त भीड़ को संभालने और यात्रियों को यात्रा का विकल्प देने के लिए रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेन जयपुर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस, गुजरात रूट, हरियाणा और दिल्ली बेल्ट से यात्रियों को जोड़ती हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि फ्लाइट्स रद्द होने से भारी संख्या में यात्री ट्रेन का विकल्प चुन रहे हैं। दिल्ली और गुजरात रूट पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखकर रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय–साबरमती–दिल्ली सराय के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि फ्लाइट्स रद्द होने और लंबी दूरी के यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद रेलवे इस रूट पर अतिरिक्त सुविधा दे रहा है इसलिए तीनों ट्रेनों में एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोचों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर आगे और ट्रेन चलाई जा सकती है।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।