MP में लव जिहाद, हिंदू युवती को फंसाकर किया दुष्कर्म, पति-पत्नी मिलकर करते थे ब्लैकमेल
खंडवा: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandva) जिले के पीपलोद थाना क्षेत्र से लव जिहाद और शारीरिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है. एक हिंदू यूवती ने आरोप लगाया है कि मेहरबान नाम के युवक के प्रेम संबंध का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया. कई दिनों तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी रिकॉर्ड कर लिए. बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस पूरी साजिश में आरोपी की पत्नी शबनम भी शामिल थी. दंपति मिलकर युवती को धमकाते, प्रताड़ित करते और उस पर अवैध संबंध बनाए रखने और धर्म बदलने का दबाव डालते थे. जब युवती ने स्पष्ट रूप से धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि उसका वीडियो पूरे गांव और सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.
मामले की जानकारी बजरंग दल को लगते ही बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता पीपलोद थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मेहरबान और उसकी पत्नी शबनम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बजरंग दल के आदित्य मेहता ने कहा कि यह बेहद गंभीर अपराध है और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
मामले को लेकर एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि युवती की मुलाकत कुछ महीनों पहले मेहरबान से हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उसे प्रेम का भ्रम देकर फंसा लिया. युवती के आरोप गंभीर हैं और प्रारंभिक जांच में कई तथ्य सामने आए हैं. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि आरोपी पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव