भोपाल में आज सीएम मोहन यादव करेंगे 20 शिकारा नावों का शुभारंभ,चीता दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 4 दिसंबर 2025 का दौरा कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है. सीएम मोहन यादव सुबह 9:30 बजे भोपाल में बोट क्लब, बड़ी झील में 20 आधुनिक ‘शिकारा नावों’ का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद सुबह 10:15 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और 11:00 बजे सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे |
विधानसभा के कार्यक्रमों के बाद दोपहर में सीएम यादव भोपाल से ग्राम अहेरा, विधानसभा पोहरी जिला शिवपुरी के लिए निकल जाएंगे. दोपहर 2:25 बजे सीएम अहेरा से कार्यक्रम स्थल अहीरा गेट, कूनो में अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे |
शाम में कूनो से ग्वालियर के लिए होंगे रवाना
सीएम मोहन यादव शाम 4:10 बजे कूनो से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 5:40 बजे ग्वालियर से खजुराहो, जिला छतरपुर के लिए रवाना होंगे. लगभग शाम 6:40 बजे सीएम यादव ग्राम कुटनी, विधानसभा राजनगर जिला छतरपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 7:40 बजे होटल रामदा खजुराहो आगमन के बाद स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे |
दिनभर के कार्यक्रमों के में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव रात 8:55 बजे खजुराहो से भोपाल के लिए रवाना होंगे और रात 9:50 बजे भोपाल स्थित सीएम निवास पर पहुंचेंगे |

घर पर बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन, रसोई की चीजें आएंगी काम
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
722 उम्मीदवारों की किस्मत का दिन, असम में किसके सिर सजेगा ताज
30 के बाद बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का हमला, नाटो और सहयोगियों पर उठाए सवाल
रक्षा खर्च में बढ़ोतरी से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा, IMF की रिपोर्ट