रघुनाथ नेताम ने धान उपार्जन व्यवस्था पर जताया संतोष : 70 क्विंटल धान का किया उपार्जन
रायपुर : प्रदेश के मेहनतकश किसानों को उनकी उपज का वाजिब हक दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। यह कार्य 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत कोण्डागांव जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य जारी है। जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
कोण्डागांव विकासखंड के धान खरीदी केंद्र कुम्हारपारा में धान बेचने पहुंचे रघुनाथ नेताम ने बताया कि धान खरीदी हेतु समिति में उनकी माता कलाबती नेताम का नाम पंजीकृत है और वे बतौर नामिनी धान बेचने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि आज 70 क्विंटल का धान बेचा है और धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने में कोई परेशानी नही हुई। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से धान खरीदी की जा रही है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान की तौल से पारदर्शिता भी आई है। उन्होंने शासन की योजनाओं और नीतियों पर भरोसा जताते हुए धान खरीदी केंद्र की सुविधाओं पर संतुष्टि जताई।

फर्जी कंपनी विवाद पर घमासान, हजारिका ने खेड़ा को घेरा
फोन को लेकर अक्षय खन्ना की इस आदत ने चौंकाया
मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर छाए राघव चड्ढा
मतदान के बाद नारायणसामी का बयान, कहा- गठबंधन के लिए अनुकूल स्थिति
BJP MLA का गुस्सा: जल निगम स्टाफ को लगाई कड़ी फटकार, वीडियो वायरल
24 घंटे में बुझ रही जिंदगियां, सलूंबर में अज्ञात बीमारी ने मचाया हड़कंप
विधानसभा की वित्तीय समितियां गठित, पूरी सूची और जिम्मेदारियां सामने
दिल दहला देने वाली घटना: महिला और बच्चे की बेरहमी से हत्या
सोशल मीडिया विवाद में सोना मोहापात्रा ने दर्शकों पर उठाए सवाल
एक शिक्षक पढ़ा रहा कई विषय, व्यवस्था पर उठे सवाल