शुभमन गिल की टीम में वापसी होगी या नहीं? जानिए गुवाहाटी टेस्ट का हाल
क्रिकेट टीम | भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर है। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम के साथ गुवाहाटी जा सकते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी। बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम से 0-1 से पीछे है।
गर्दन में ऐंठन के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल शहर के होटल में टीम के साथ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल बुधवार (19 नवंबर) को टीम के साथ गुवाहाटी के लिए उड़ान भरने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से 'क्रिकबज' ने बताया कि मूल योजना यही थी। अभी इसमें कोई बदलाव नहीं है। शुभमन गिल गुवाहाटी जाएंगे।
शुभमन गिल पर मेडिकल टीम की नजर
शुभमन गिल पर बीसीसीआई (BCCI) और स्थानीय डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। टीम प्रबंधन और चयनकर्ता भी एक-दूसरे से संपर्क में हैं। सभी चाहते हैं कि शुभमन गिल गुवाहाटी टेस्ट मैच में खेले, लेकिन वे उनको लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं। फिलहाल दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी पर अंतिम फैसला मैच से एक दिन पहले लिया जाएगा।
भारतीय स्क्वाड से जुड़े नीतीश कुमार रेड्डी
ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी कोलकाता पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार देर रात होटल में चेक इन किया और बुधवार सुबह टीम के साथ गुवाहाटी के लिए उड़ान भरने वाले हैं। बता दे कि नीतीश कुमार रेड्डी दक्षिण अफ्रीका-ए और भारत-ए के बीच जारी व्हाइट बॉल सीरीज के लिए राजकोट में थे। उन्हें सोमवार देर शाम कोलकाता जाने के लिए कहा गया था और वह वहां पहुंचे।

बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर, एक की जान गई
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू