शादी समारोह में जमकर खूनी संघर्ष एक की मौत तीन घायल
अलीगढ़ । कोतवाली अतरौली क्षेत्र में शादी समारोह में घुड़चढ़ी के बाद घराती और बराती भिड़ गए। दूल्हे के चचेरे भाई के सिर में डंडा लगने से मौत हो गई। जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतरौली के गांव मढ़ौली स्थित फार्म हाउस में गांव जगतपुर के रणजीत सिंह की पुत्री निशा की शादी आगरा के एत्मादौला थाना अंतर्गत सीता नगर के ओमवीर सिंह के पुत्र राहुल के साथ थी। घुड़चढ़ी के बाद बरातियों व ग्रामीणों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कुछ लोगों ने दूल्हे के रिश्ते में लगने वाले 29 वर्षीय चचेरे भाई विनय पुत्र गिरवर निवासी सीतानगर थाना एत्मादौला जनपद आगरा को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। सिर में में डंडा लगने से विनय गम्भीर रूप से घायल हो गया। विनय को सीएचसी अतरौली ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान विनय की मृत्यु हो गई। मारपीट में तीन अन्य घायलों को आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि दोनों पक्ष जाट जाति से है। मामले में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनका कहना है...
सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि थाना अतरौली अंतर्गत ग्राम मढ़ौली में स्थित लक्ष्मी मैरिज होम से सूचना मिली कि बरातियों व घरातियों में झगड़ा हो गया है। झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को सीएचसी अस्पताल रवाना किया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।- राजीव द्विवेदी, सीओ, अतरौली

राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई, अभियोग दर्ज
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
Kota मेडिकल कॉलेज में अजीब घटनाक्रम, पिता की आत्मा लेने पहुंचा युवक