17 दिन के मासूम की 4 मौसियों ने मिलकर कर दी हत्या...पहले हाथ-पैर तोड़े फिर गला दबा दिया
जोधपुर। जोधपुर में 17 दिन के मासूम की नृशंस हत्या का मामला सुर्खियों में है। नवजात की 4 मौसियों पर बच्चे के मर्डर का आरोप है। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। बच्चे के पिता का आरोप है कि मासूम के पहले हाथ-पैर तोड़े फिर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मर्डर की जांच जादू-टोने के एंगल से भी कर रही है। मामला जोधपुर के नेहरू नगर कॉलोनी का है। रातानाडा एसएचओ रामकृष्ण ने बताया कि उन्हें हत्या की सूचना शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मिली थी।
जानकारी के अनुसार सांसियों की ढाणी गुजरावास की निवासी सुमन करीब डेढ़ महीने पहले डिलीवरी के लिए पीहर आई थी। पति पूनाराम ने बताया कि पत्नी ने 17 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार रात को सुमन बाथरूम में थी, तब उसकी चार बहनों ने उसके बेटे प्रत्युक्ष की हत्या कर दी।
बेटे की मौत की खबर पत्नी ने शुक्रवार रात साढ़े 3 बजे दी थी। पत्नी ने बताया कि मेरी बहनों ने मिलकर आपके बच्चे को मार दिया। पहले मुझे लगा झगड़े में गिरा दिया होगा। बाद में पता चला कि मेरे बेटे का मुंह दबाकर हाथ-पैर तोड़ दिए। आरोपी मौसियों को अपनी बहन से जलन होती थी कि इसके दो बच्चे हो गए, घर बस गया। वे चारों कुंवारी हैं। जानकारी के अनुसार सुमन के पिता दिल्ली में एयरफोर्स में हैं। उनके 7 बेटियां और एक बेटा है। जिस बच्चे की हत्या हुई है वहां उनकी दूसरे नंबर की बेटी का था।

Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल