मनीष कश्यप का छलका दर्द- हार के बाद भावुक होकर बोले, मेरे पास कुछ नहीं बचा मां
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम घोषित हो गए हैं। यहां चनपटिया विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक थी। चनपटिया में हार के बाद मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “मां, आज फिर तुम्हारे सिवा मेरे पास कुछ नहीं बचा।” उन्होंने आगे लिखा कि बिहार बदलने की कोशिश में उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, जिसके बदले 22 मुकदमे, बार-बार जेल और अब हार मिली। कुछ लोग ताने मार रहे हैं, लेकिन 37,172 लोगों का आशीर्वाद जाति या पार्टी के नाम पर नहीं, बल्कि अपने दम पर मिला है। जेल जाते वक्त जितना दुख नहीं हुआ, उससे कहीं अधिक आज है। फिर भी, वे वादा करते हैं कि प्रयास तब तक जारी रहेगा, जब तक जीत नहीं मिल जाती।
जनसुराज की असफलता से प्रशांत किशोर की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। एनडीए की जीत में नीतीश कुमार और भाजपा की मजबूत साझेदारी अहम रही। मनीष कश्यप की लोकप्रियता भविष्य में नई राजनीतिक संभावनाएं खोल सकती है। बता दें कि जनसुराज ने यहां लोकप्रिय यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कश्यप को उम्मीदवार बनाया था। मनीष ने भूमिहार समुदाय के वोटों में गहरी सेंध लगाई, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सके। कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने इस सीट से 87,538 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। एनडीए के उमाकांत सिंह को 86,936 मत मिले, जबकि मनीष कश्यप को 37,172 वोट ही मिले। तीसरे स्थान पर रहकर मनीष ने दोनों प्रमुख गठबंधनों को कड़ी टक्कर दी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम घोषित हो गए हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 243 सीटों वाली विधानसभा में 202 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं, प्रशांत किशोर की नवगठित पार्टी जनसुराज को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली। यह परिणाम राज्य की राजनीति में बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है।

Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल