बिहार जीतने के बाद एनडीए की बैठकें शुरु, बुधवार को शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार
पटना,। बिहार जीतने के बाद एनडीए में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हर एक नेता के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। इसी बीच एनडीए के सभी 202 विधायक गठबंधन के विधायक दल की समेकित बैठक में नीतीश कुमार को अपना नेता चुनेंगे। इसके बाद 10वीं बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की कमान संभाल सकते है। इसके पहले एनडीए के सभी घटक दलों भाजपा, जदयू, हम और रालोमो विधायक दल की बैठक होगी। बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।
सोमवार शाम जदयू विधायक दल की बैठक हो सकती है। पहले इस बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। हम और रालोमो ने रविवार को ही अपने-अपने निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। अलग-अलग होने वाली इन बैठकों में सभी दल जीतकर आए विधायकों के बीच से नेता चुनेंगे। एनडीए सूत्रों के मुताबिक जदयू और भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी। जदयू ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पटना पहुंचने को कहा है। उन्हें रविवार की शाम तक पटना आने के लिए कहा गया है।
हम विधायकों की बैठक पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी के आवास 12, एम स्ट्रैंड रोड पर दोपहर 12 बजे से होगी। वहीं, भाजपा रविवार को विधायक दल की बैठक के बारे में निर्णय लेगी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भाजपा के केन्द्रीय नेताओं की मौजूदगी में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इसमें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूछे जाने पर इसकी पुष्टि की। डॉ. जायसवाल ने कहा कि एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा। इसके पहले एनडीए के सारे घटक दल अपने-अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक होगी। राज्य मंत्रिपरिषद की सोमवार को बैठक होगी। यह मौजूदा नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक है। इसमें मंत्रिपरिषद भंग करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री राजभवन जाकर विधिवत इस्तीफा देंगे।

Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल