CM मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को सौंपा 1 करोड़ का चेक, 5000 छात्रावास में अध्यक्ष की भर्ती का kiya ऐलान
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने बिरसा मुंडा की जयंती पर बड़ा ऐलान किया। सीएम ने 5 हजार छात्रावास में अध्यक्ष की भर्ती करने की घोषणा की। वहीं कन्या छात्रावास और आश्रम शाला रानी दुर्गावती के नाम पर होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की होनहार खिलाड़ी क्रान्ति गौड़ को 1 करोड़ का चेक सौंपा।
दरअसल, बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ये बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित सभी कन्या छात्रावास और आश्रम शालाओं का नामकरण रानी दुर्गावती के नाम पर होगा। साथ ही जनजाति कार्य विभाग द्वारा बालक छात्रावास, आश्रम शालाओं का नामकरण राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह के नाम पर किया जाएगा। 5000 विभिन्न छात्रावास में अध्यक्षों की हम भर्ती करने जा रहे हैं।
सीएम ने जबलपुर में 564 करोड़ की लागत से 106 विकास कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जनजाति भाइयों के कल्याण योजना के लिए 135 कार्यों का भूमि पूजन हुआ। 499 करोड़ शहडोल, धार, डिंडोरी, बैतूल, छिंदवाड़ा, झाबुआ में सांदीपनी विद्यालयों के 14 कार्यों का लोकार्पण हुआ। 52 करोड़ की लागत से सिवनी, धार, नर्मदापुरम, मंडला, बैतूल , छिंदवाड़ा में आदिवासी छात्रावास और आडिटोरियम का लोकार्पण किया गया। 21 करोड़ की लागत से शहडोल विदिशा सतना अनूपपुर उमरिया में सीएम जनमन योजना के तहत मल्टीपरपज कार्यों का लोकार्पण हुआ। 13 करोड़ की लागत से जबलपुर की तहसीलों में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण हुआ।
इसी तरह, चार करोड़ की ज्यादा लागत से बड़वानी में पीएम आदर्श योजना के तहत उचित मूल्य की दुकान,आंगनबाड़ी, पहुंचमार्ग, दुकान समेत कई कार्यों का लोकार्पण हुआ। 98 करोड़ की लागत से 27 कार्यों का भूमि पूजन हुआ। बैतूल, दमोह, छिंदवाड़ा में बालक बालिकाओं के छात्रावास का भूमि पूजन हुआ जिसमें 64 बैतूल, दमोह, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, झाबुआ में बालक-बालिका छात्रावास के विकास कार्यों का भूमि पूजन भी है।
बालाघाट, डिंडोरी में बालक आश्रम बालक बालिका छात्रावास, पहुंच मार्ग, 3 करोड़ की अधिक लागत के जबलपुर में पुलिस संरचना का भूमि पूजन किया गया। सीएम ने कहा कि पूरे देश में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासियों की आबादी है। आदिवासी समाज के होनहार लोगों को जोड़कर एक बेहतर गुलदस्ता बनाया गया। महिला वर्ल्ड कप में झंडा बुलंद करने वाली क्रांति गोद को एक करोड़ का सम्मान दिया गया।

दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया