सतनामी समाज पर विवादित बयान, कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज गिरफ्तार...जानिए क्या है पूरा मामला?
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ की ‘न्यायधानी’ बिलासपुर में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. भागवत कथा के दौरान उन्होंने सतनामी समाज के लिए किए आपत्तिजनक बातें कही, जिसके बाद अब कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है. कथावाचक के बयान का वीडियो सामने आने के बाद समाज में आक्रोश फैल गया था और लगातार गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी.
कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज गिरफ्तार
बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. उनका बयान सामने आने के बाद सतनामी समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भारी विरोध के साथ-साथ लगातार आशुतोष महाराज की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी. मामला सामने आने के बाद पहले पुलिस ने केस दर्ज किया था और अब तखतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को गिरफ्तार कर लिया है.
जानें पूरा मामला
बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के टिकरी पारा में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया जा रहा है. इस कथा के दौरान कुछ दिनों पहले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर कई अपशब्द कहे. उनकी कथा का वीडियो यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया. वीडियो सामने आने के बाद सतनामी समाज को लोग भड़क उठे.
बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर तखतपुर थाने का घेराव किया. साथ ही प्रदर्शन के दौरान कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग और जमकर नारेबाजी की. समाज के लोगों का कहना था कि व्यासपीठ से की गई ऐसी बातें धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हैं.
आशुतोष चैतन्य महाराज ने मांगी माफी
सतनामी समाज द्वारा कड़े विरोध को देखते हुए आशुतोष चैतन्य महाराज ने एक वीडियो जारी किया और सतनामी समाज के खिलाफ बोले गए आपत्तिजनक बोल के संबंध में माफी मांगी थी.

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया