आतिशबाजी की चिंगारी ने बढ़ाई मुसीबत, फोम गोदाम में लगी भीषण आग
आगरा: आगरा के मंटोला के ढ़ोलीखार इलाके में शुक्रवार रात को एक बजे जूते में लगने वाली फोम के दो मंजिला गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से घनी आबादी वाले इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर दमकल की चार गाड़ियों को बुला लिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग बुझा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंटोला में देर रात एक बरात निकल रही थी। उसमें कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। पास ही फोम का गोदाम था। इस गोदाम में हाजी इरफान और हाजी कलुआ समेत चार व्यापारियों का सामान रखा जाता है। गोदाम खुला होने की वजह से जलता हुआ पटाखा गिर गया। इससे आग भड़क गई।
कुछ ही देर में लपटें निकलने लगीं। यह देखकर अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर थाना मंटोला की फोर्स पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझा दी। पुलिस के अनुसार आग पहली मंजिल पर लगी थी, इसके बाद भूतल तक पहुंच गई।

राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट