मौसम ने रोका उड़ान, सड़क पर उतरे नीतीश कुमार — रोड शो से दिखाएंगे दम
पटना. बिहार में चुनावी घमासान जारी है और नेता दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. वे हेलीकॉप्टर की मदद से एक दिन में कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक प्रचार किया जा सके. लेकिन, इसी बीच मोथा तूफान ने गहरा असर डाला है. बिहार में हो रही लगातार बारिश और खराब मौसम ने नेताओं के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने नहीं दी, जिसका बड़ा असर उनके चुनाव प्रचार पर पड़ा है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आज छह चुनावी सभाओं को संबोधित करना था. लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका. इसके चलते उन्होंने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और तय किया कि वे सड़क मार्ग से ही चुनाव प्रचार करेंगे. नीतीश कुमार सड़क मार्ग से चुनाव प्रचार के लिए निकल गए, जिनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे.
आज नीतीश कुमार की समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में चुनावी सभाएं थीं, जहां उन्हें छह सभाओं को संबोधित करना था. लेकिन, अब मौसम खराब होने की वजह से वे समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में सड़क मार्ग से चुनाव प्रचार करने निकले. इस दौरान वे रोड शो भी करेंगे ताकि मतदाताओं से एनडीए उम्मीदवार के लिए वोट मांग सकें.
नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि मौसम खराब है. लेकिन, नीतीश कुमार ने तय किया कि चुनाव प्रचार बाधित नहीं होना चाहिए. इस वजह से हमलोग सड़क मार्ग से निकल गए हैं. मुख्यमंत्री एक दिन में कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं और यह उन लोगों के लिए जवाब है जो सवाल उठाते हैं. मुख्यमंत्री आज रात संजय झा के अररिया संग्राम निवास पर विश्राम करेंगे.

पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी