मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: PM आवास योजना के लिए वन टाइम पेमेंट की मंजूरी
भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को मोहन सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई. मीटिंग में कई अहम प्रस्ताव पास हुए हैं. कैबिनेट मीटिंग को लेकर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस ब्रीफिंग दी. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर एक नवंबर को रोजगार और कौशल विकास के साथ विजन डाक्यूमेंट में पेश किया जाएगा.
बिजली के लिए आदिवासी अंचलों में मुहैया होगा फंड
हर घर तक बिजली पहुंच जाने के लिए आदिवासी अंचलों में सरकार में फंड मुहैया करेगी. केंद्र की ओर से राशि भी मिलेगा. 211 सुदूर इलाकों में 18 हजार घरों तक 78 करोड़ की लागत से सोलर पैनल लगाए जाएंगे. खेतों में बिजली 132 केवी टावर के लिए 75 फीसदी राहत राशि दी जाती थी. अब 200 फीसदी राशि दी जाएगी. सरकार ने क्षतिपूर्ति राशि को 30 फीसदी बढ़ाया है.वहीं पीएम आवास परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए वन टाइम पेमेंट किया जाएगा. 80 करोड़ रुपए हर जिले को दिया जाएगा.
भोपाल के ड्राइवर को दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर
भोपाल में एक ऑटो ड्राइवर गणेश की मौत हो गई थी. गणेश के परिवार ने अंगदान का फैसला किया है. गणेश के अंतिम संस्कार के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके साथ ही 150वीं बिरसामुंडा जयंती वर्ष समारोह पंचायत से लेकर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा. जो सम्मान उन्हें नहीं मिल पाया था. उनकी जीवनी के बारे में स्कूलों के सिलेबस में शामिल किया जाएगा.

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया