बिग बॉस 19: विवाद की वजह बनीं वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चाहर
मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस 19 में मामूली सी बात ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। इस पूरे विवाद की वजह बनीं वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चाहर, जिनके आने से शो में नया रंग तो आया, लेकिन अब वही घर के तनाव का केंद्र बन गई हैं। घर के अंदर सूजी के हलवे को लेकर हुई बहस ने न सिर्फ माहौल गरमा दिया, बल्कि कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी नोकझोंक भी शुरू हो गई। शुरुआत में मालती चाहर का शांत और सधा हुआ अंदाज़ दर्शकों को पसंद आया था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी बातों और रवैये ने घरवालों के बीच दूरी बढ़ा दी। फरहाना, नेहल और तान्या जैसे सदस्य अक्सर उनसे भिड़ते दिखे।
ताज़ा झगड़ा तब शुरू हुआ जब बिग बॉस ने घरवालों को ‘टेडी डियर टास्क’ दिया, जिसमें सभी को एक बड़े टेडी बियर का ध्यान रखना था ताकि वह गिर न जाए। मगर मालती की लापरवाही से टेडी बियर जमीन पर गिर गया, और बिग बॉस ने सज़ा के तौर पर घर के 11 राशन आइटम्स कैंसिल कर दिए। इस फैसले से गुस्साए घरवाले मालती पर टूट पड़े। मालती ने अपनी गलती मान ली और माफी भी मांगी, लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। नेहल ने मालती की माफी पर सवाल उठाया तो माहौल और बिगड़ गया। गुस्से में मालती ने नेहल के पहनावे पर तंज कसते हुए कहा, “अगली बार कपड़े पहनकर बात करना मुझसे।” इस बयान ने घरवालों को नाराज़ कर दिया।
कुनिका सदानंद और बसीर अली ने मालती को कड़ी फटकार लगाई, वहीं बसीर ने तो यहां तक कह दिया, “आप पागलखाने से आई हो क्या?” तनाव के बीच नेहल ने किचन में ऐलान किया कि वह सूजी का हलवा बनाएंगी और कोई भी रोक नहीं सकता। इस पर मालती ने ताना मारा, “गंदा हलवा बनेगा।” यह सुनकर बाकी सदस्य और भड़क उठे। खासकर बसीर और कुनिका ने मालती के इस बयान को अनावश्यक और अपमानजनक बताया। अब घर का माहौल पूरी तरह से विभाजित है एक तरफ मालती के समर्थक हैं, तो दूसरी ओर उनके विरोधी। बिग बॉस 19 के इस नए एपिसोड ने दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। सभी की निगाहें अब वीकेंड का वार पर टिकी हैं, जहां सलमान खान इस पूरे ‘हलवा विवाद’ पर घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण