महागठबंधन में सीट बंटवारे में दरार! कई सीटों पर राजद और VIP आमने-सामने, वामदल ने भी कांग्रेस को दी टेंशन
पटना। बिहार के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की समस्याएं खत्म होती नहीं दिख रही हैं। महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा तो नहीं हो सका, लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहे हैं. ऐसे में पार्टियों के कार्यकर्ता भी दुविधा में फंस गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को समझ में नहीं आ रहा है कि समर्थन और प्रचार किसके लिए करना है।
कांग्रेस और आरजेडी के प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ उतरे
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर दरार साफ दिखने लगी है. वैशाली और लालगंज में दोनों ही सीटों पर राजद और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। जहां वैशाली से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कुमार पहले ही नामांकन भर चुके थे, वहीं आज यानी 17 अक्टूबर को आरजेडी के प्रत्याशी अजय कुशवाहा ने भी नामांकन भर दिया। महागठबंधन के दो दलों के प्रत्याशियों के नामांकन भरने से कार्यकर्ता भी परेशान हो गए हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि चुनाव में प्रचार किसके लिए करना है.वहीं लालगंज सीट पर भी इसी तरह की स्थिति बन गई है। यहां आरजेडी ने बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने आदित्य कुमार राजा को टिकट दिया है।
गौरबौराम सीट पर RJD vs VIP
दरभंगा जिले की गौरबौराम सीट पर आरजेडी और वीआपी पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने आ गए हैं। यहां आरजेडी ने अफजल अली खान को टिकट दिया है, वहीं वीआईपी पार्टी की तरफ से संतोष साहनी मैदान में हैं। इसी तरह रोसरा सीट पर कांग्रेस को टक्कर देने के लिए सीपीआई का उम्मीदवार मैदान में है. सीपीआई की तरफ से जहां लक्ष्मण पासवान उम्मीदवार हैं, तो वहीं कांग्रेस ने वीके रवि को चुनावी मैदान में उतारा है।
महागठबंधन को हो सकता है नुकसान
जहां एक ओर एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर ऐलान हो चुका है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन में तो एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं. ऐसे में जानकारों का कहना है कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है। इसके कारण आपसी तकरार बाहर आ चुकी है। पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार रही हैं. जिसका महागठबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
विश्वास का कत्ल: लुधियाना के पति-पत्नी ने जालंधर के ज्वेलर को लगाया ₹35 लाख का चूना, पुलिस जांच शुरू
गुरुग्राम एमसीजी चुनाव अपडेट: दूसरी बार भी नहीं चुना गया सीनियर डिप्टी मेयर, पार्षदों में भारी नाराजगी
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
HTET रिकॉर्ड को लेकर भिड़े कर्मचारी और अधिकारी: भिवानी बोर्ड में हंगामा, कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
हादसे से मची चीख-पुकार: अनियंत्रित ट्रक के पलटने से ऑटो सवार 3 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी
पुलिस का एक्शन: एनकाउंटर के बाद दबोचा गया भाजपा नेता के भांजे का हत्यारा, पैर में लगी गोली