उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, मां बगलामुखी के दर्शन से लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत; 1 गंभीर रूप से घायल
उज्जैन: उज्जैन जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. चार दोस्त मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे. इस दौरान उज्जैन-आगर रोड स्थित जैथल टेक-पिपलई के पास युवकों की कार को एक डंपर ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक का इलाज जारी है.
3 दोस्तों की मौत
घटना शुक्रवार देर रात की है. चार दोस्त मां बगलामुखी के दर्शन कर अपनी कार से लौट रहे थे. इस दौरान उज्जैन-आगर रोड स्थित जैथल टेक-पिपलई के पास उनकी कार रॉन्ग साइड से आ रहे एक डंपर से टकरा गई. इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतकों में आदित्य पंड्या, अभय पंडित और राजेश रावल शामिल हैं. तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. वहीं, शैलेंद्र आचार्य गंभीर रूप से घायल है. घायल को इलाज के लिए पाटीदार अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
क्रेन से निकाली कार
कार और डंपर के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची. घटि्टया थाना के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही बल के साथ मौके पर पहुंचे. यहां ग्रामीणों की मदद से सभी घायल और मृतकों को कार से निकला गया. सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मृतकों का पोस्ट मार्टम होगा. वहीं, कार को क्रेन से निकाला गया.

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
विश्वास का कत्ल: लुधियाना के पति-पत्नी ने जालंधर के ज्वेलर को लगाया ₹35 लाख का चूना, पुलिस जांच शुरू
गुरुग्राम एमसीजी चुनाव अपडेट: दूसरी बार भी नहीं चुना गया सीनियर डिप्टी मेयर, पार्षदों में भारी नाराजगी
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
HTET रिकॉर्ड को लेकर भिड़े कर्मचारी और अधिकारी: भिवानी बोर्ड में हंगामा, कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
हादसे से मची चीख-पुकार: अनियंत्रित ट्रक के पलटने से ऑटो सवार 3 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी
पुलिस का एक्शन: एनकाउंटर के बाद दबोचा गया भाजपा नेता के भांजे का हत्यारा, पैर में लगी गोली