कोटा में महिला ने की आत्महत्या, साइबर ठगों ने ‘पैसे डबल’ के झांसे में ठगे 5 लाख रुपये, मौत से पहले भेजा फांसी का फोटो
राजस्थान के कोटा में साइबर ठगी की शिकार एक महिला टीचर ने फांसी लगाकर जान दे दी. सुसाइड से पहले महिला ने साइबर ठगों को फंदे का फोटो भेजा. घटना कैथुनीपोल थाना क्षेत्र की है. मृतका की पहचान 40 वर्षीय ऊषा वर्मा के रूप में हुई है. इस घटना से परिजन सदमे में हैं. आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.
राजस्थान के कोटा में साइबर ठगी की शिकार एक महिला टीचर ने फांसी लगाकर जान दे दी. सुसाइड से पहले महिला ने साइबर ठगों को फंदे का फोटो भेजा. घटना कैथुनीपोल थाना क्षेत्र की है. मृतका की पहचान 40 वर्षीय ऊषा वर्मा के रूप में हुई है. इस घटना से परिजन सदमे में हैं. आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.
कई बार ठगों को पैसे लौटाने की मिन्नतें कीं
जब ऊषा ने निवेश की रकम वापस मांगी, तो टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन ने कोई जवाब नहीं दिया. लगातार जवाब न मिलने पर महिला मानसिक रूप से टूटने लगीं. उन्होंने कई बार ठगों को पैसे लौटाने की मिन्नतें की और यहां तक कि मैसेज किया कि अगर मेरा पैसा वापस नहीं किया तो मैं सुसाइड कर लूंगी.
मंगलवार शाम ऊषा ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उन्होंने ठगों को फंदे की तस्वीर भी भेजी थी. जब देर शाम तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो परिवार ने तोड़कर अंदर देखा कि ऊषा का शव फंदे से लटका मिला. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दो महीने से तनाव में थी पत्नी
हरीश वर्मा ने बताया कि पिछले दो महीने से उनकी पत्नी बेहद तनाव में थी. जब उन्होंने पत्नी का फोन चेक किया, तो पूरी ठगी का पता चला. उन्होंने कहा, पत्नी रोज ठगों को पैसे लौटाने की रिक्वेस्ट करती थी. जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने यह कदम उठा लिया. मृतका की मां नीता ने रोते हुए कहा, ऑनलाइन ठगी ने मेरी बेटी की जान ले ली. पुलिस को इन साइबर अपराधियों को तुरंत पकड़कर कड़ी सजा देनी चाहिए, ताकि कोई और बेटी इस तरह अपनी जान न गंवाए.
कैथुनीपोल थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. साइबर टीम को जांच के लिए सभी ऑनलाइन रिकॉर्ड सौंप दिए गए हैं. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि महिला पिछले दो महीने से निवेश कर रही थी. पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस अब टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन और ठगों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है.

मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
शादी से पहले संभल जाएं! इन नक्षत्रों में विवाह को लेकर बड़ा अलर्ट
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने