तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। धौलाना के कपूरपुर थाना इलाके में सपनावत मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। घटना के दौरान महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। महिला का दिल सड़क पर बाहर निकलकर गिर गया। पति के सामने पत्नी का दिल धड़कता रहा।
सीओ अनीता चौहान ने बताया किया थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना निवासी हरिओम तोमर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी आराधना(40) के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे।
सपनावत मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी अराधना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति हरिओम तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पति हरिओम तोमर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर, एक की जान गई
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू