नमो भारत ट्रेन की नई टाइमिंग, UPPCS परीक्षा केंद्र तक पहुंच आसान
मेरठ। यूपीपीसीएस (UPPCS) प्रारंभिक परीक्षा रविवार को है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नमो भारत ट्रेन सेवाओं के समय में परिवर्तन किया गया है। रविवार को यह ट्रेन सुबह 8 बजे शुरू होती है लेकिन परीक्षा के कारण यह ट्रेन दो घंटे पहले शुरू होगी। यानी उस दिन यह ट्रेन सुबह 6 बजे उपलब्ध होगी।
न्यू अशोक नगर तक हो रहा संचालन
नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक हो रहा है। परीक्षा के दिन नमो भारत ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से प्रारंभ होकर रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। सामान्य रूप से रविवार को यह सेवा सुबह 8 बजे से शुरू होती है।
एनसीआरटीसी ने यह निर्णय परीक्षार्थियों और उनके स्वजनों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने में सहूलियत देने के उद्देश्य से लिया है।

MP में बड़ा एक्सीडेंट, कार-ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल अस्पताल में
MP में विवादित पोस्ट पर कार्रवाई, अमित शाह के खिलाफ FIR
‘3 ऑप्शन में से चुना ये रास्ता,’ राघव चड्ढा ने इस्तीफे पर दी सफाई
बायपास पर खतरा बढ़ा, अधूरे फ्लायओवर-अंडरपास से हादसे, डेडलाइन तय
मरीन ड्राइव पर हादसा, स्कूटी की टक्कर से तीन की मौत, इलाके में सनसनी
केजरीवाल ने ममता का थामा हाथ, BJP पर साधा निशाना