छत्तीसगढ़ में झमाझम का सिलसिला जारी, 4 अक्टूबर तक मिल सकती है फुहारों से राहत
रायपुर: प्रदेश में एक बार फिर बदलते मौसम का असर साफ नजर आ रहा है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई है। पिछले दिनों रायपुर-बिलासपुर के क्षेत्र में बढ़ी गर्मी के बाद इस बारिश से लोगों को राहत मिली है।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तंत्र का असर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। आने वाले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि एक से चार अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नारायणपुर, बस्तर, कुकदूर, केशकाल और कांकेर में दो-दो सेमी बारिश हुई। जबकि पिथौरा, चारामा, बेलतरा और भानपुरी में एक-एक सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।
मौसम विभाग की माने, तो बुधवार को रायपुर में शहर में भी दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार शाम को तेज फुहारों के साथ कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। अचानक हुई इस बरसात से लोग जहां खुश नजर आए। वहीं आफिस से घर लौट रहे वाहन चालकों को पानी और जाम से जूझना पड़ा।
तापमान और आर्द्रता
रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 82 और शाम को 66 प्रतिशत रही।
बना हुआ है सिस्टम
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा गुजरात, मध्य प्रदेश और झांसी होते हुए हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच रही है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तंत्र अगले 12 घंटों में निम्न दबाव का क्षेत्र तैयार करेगा, जिसके असर से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग