सड़क पर कहर: बस-ट्रक टक्कर में चालक की मौत, घायलों का इलाज जारी
पटना : रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धावा पुल के पास सोमवार की सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल बस चालक चंदन कुमार बैठा की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में बस सवार लगभग 15 यात्री भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज बिक्रमगंज स्थित सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, भोले शंकर नाम की पटना-सासाराम चलने वाली बस सोमवार की सुबह सासाराम लौट रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल बस चालक चंदन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की संभावना नींद लगने के कारण बताई जा रही है। सूचना के अनुसार, मृतक बस चालक का एक भाई भी दो वर्ष पूर्व बस दुर्घटना में मारा गया था।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया