देवेंद्र फडणवीस बोले– “लाडली बहन योजना के असली हकदारों तक पहुंचेगा लाभ”, ई-केवाईसी होगी अनिवार्य
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार लाडली बहना योजना का गलत फायदा उठाने वालों पर लगाम लगाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि सरकार योजना का अवैध तरीके से लाभ लेने वालों की जांच कर उन्हें लाभ लेने से रोकेगी। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर अवैध लाभ लेने वाले 26 लाख से अधिक लाभार्थियों की जांच की जा रही है। सरकार ने लाभार्थियों का E-KYC करने का आदेश दिया है। सीएम ने कहा कि अगर जांच में किसी को गलत तरीके से लाभ उठाते पाया गया, तो उसका खाता तुरंत बंद कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात सामने आई है कि कुछ लोग योजना का गलत लाभ ले रहे हैं।
मिली हैं कई गड़बड़ियां
इस योजना के तहत प्रति परिवार 21 से 65 वर्ष की आयु की अधिकतम दो महिलाओं को लाभ मिलता है। लेकिन कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें लाभार्थी की उम्र तय सीमा से बाहर है, फिर भी वे हर महीने 1500 रुपये की मदद ले रही हैं। साथ ही ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां एक ही परिवार की दो से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं।
रिपोर्ट जारी करेंगे: CM
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस योजना का मकसद सही पात्र महिलाओं तक मदद पहुंचाना है, लेकिन अब बड़ी संख्या में गलत दावेदार सामने आ रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद अवैध दावेदारों को लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। सरकार जल्द ही एक रिपोर्ट जारी करेगी, जिसमें यह स्पष्ट होगा कि कितने लोग योजना का गलत तरीके से फायदा उठा रहे थे।

दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ