आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस हादसे का शिकार, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाकर स्वस्थ बेटे को जन्म दिया
उज्जैन: गडरोली गांव में देर रात एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई है। यह एंबुलेंस एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी। एंबुलेंस पलटी तो महिला की डिलीवरी घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
यह है घटना
दरअसल, घटना इस प्रकार है कि उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के गांव बिछड़ोद की रहने वाली महिला किरण वर्मा गर्भवती थी। उसे रात 12:30 बजे दर्द हुआ। परिजनों ने तत्काल आशा कार्यकर्ता को फोन लगाया। वही आशा कार्यकर्ता ने एंबुलेंस बुलवाई। एंबुलेंस में महिला को बैठाया गया। साथ ही अन्य परिजन भी बैठे । गांव गडरोली पहुंचने पर एंबुलेंस अचानक पलट गई।
महिला ने बेटे को जन्म दिया
एक्सीडेंट होते ही महिला ने एंबुलेंस में बच्चे (बेटे) को जन्म दिया। तत्काल स्थानीय रह वासियों ने जच्चा और बच्चा को घट्टिया तहसील पहुंचाया। जहां परीक्षण पर डॉक्टरों ने पाया कि जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं, एक्सीडेंट के कारण महिला के पैर में चोंट आई है। इसलिए उसे सुबह उज्जैन के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
दोनों हैं स्वस्थ
उज्जैन जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर भावेश दामने ने बताया कि घट्टिया क्षेत्र में एक एंबुलेंस पलट गई थी। जिसमें एक गर्भवती महिला थी। उसकी घटनास्थल पर ही डिलीवरी हो गई। जिसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।
नशे में था ड्राइवर
वहीं, महिला किरण वर्मा का कहना है कि उनको बेटा हुआ है जो कि स्वस्थ है। वह डिलीवरी के लिए घर से तहसील मुख्यालय घट्टिया जा रहे थे रास्ते में एंबुलेंस पलट गई । उसी में डिलीवरी हो गई । दुर्घटना के कारण के सीधे पैर में चोट आई है। महिला ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि एम्बुलेंस का ड्राइवर नशे में था।
एंबुलेंस के सामने नीलगाय
घटना को लेकर एंबुलेंस के ड्राइवर करण चौहान का कहना है कि रात्रि में बारिश हो रही थी। एंबुलेंस के सामने नील गाय आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। महिला को घट्टिया तहसील के चिकित्सालय भिजवाया । घटनास्थल पर रहने वाले भगवान सिंह ने बताया कि जब उन्होंने देखा कि एंबुलेंस पलटी हुई है। वह मदद के लिए आगे आए। इस दौरान बारिश हो रही थी। एंबुलेंस में चार से पांच सवारी मौजूद थी।

दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ