बेटी के जन्मदिन पर 11 कन्याओं को लेंगे गोद, उठाएंगे शिक्षा से लेकर शादी तक की जिम्मेदारी
गोंडा जिले में युवा सोच संगठन के संस्थापक अनिल सिंह भदौरिया बीते 8 वर्षों से शहर में कोई गरीब भूखा न सो जाए। इसके लिए वह भोजन का पैकेट रात में लेकर गाड़ी से निकलते हैं। फिर मजदूरों के अड्डे पर पहुंचकर उन्हें भोजन खिलाते हैं। इसके साथ ही ठंड के सीजन में कंबल से लेकर कपड़े तक की व्यवस्था करते हैं। अब कुछ अलग करने के लिए वह अपनी बेटी के जन्मदिन पर 11 कन्याओं को गोद लेंगे। उनके शिक्षा से लेकर शादी तक का पूरा खर्च उठाएंगे।
गोण्डा जिले में युवा सोच संगठन के संस्थापक ने एक अनोखी पहल करते हुए गरीब परिवारों की 11 बेटियों की पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह भदौरिया ने उन गरीब बच्चियों की जिंदगी संवारने का बीड़ा उठाया है। जो आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों को अधूरा छोड़ने पर मजबूर हो जाती हैं। पढ़ाई और हुनर होने के बावजूद जिनकी राहें पैसे की कमी रोक देती हैं। अब वही बेटियां युवा सोच संगठन की मदद से अपने भविष्य को नए पंख दे सकेंगी।
प्रत्येक वर्ष कुछ नया सोच के साथ आगे बढ़ते
एक नर्सिंग कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अनिल सिंह भदौरिया ने घोषणा की कि आगामी 26 अगस्त को वह 11 कन्याओं को गोद लेंगे। इन बच्चियों की शिक्षा से लेकर शादी तक का पूरा खर्च संगठन करेगा। उन्होंने बताया कि वे पिछले आठ वर्षों से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। हर साल कुछ नया करने की सोच के साथ आगे बढ़ते हैं।

दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ