महाराष्ट्र में अफसरों ने खुद को बताया लाभार्थी! लाडली बहन योजना में फर्जीवाड़ा उजागर
मुंबई : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाडली योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। पता चला है कि कई पुरुषों ने लाडली बहिन योजना का लाभ लिया। यहां तक कि सरकारी बाबूओं ने इसमें धांधली की और लाडली बहिन योजना की रकम अपने खातों में ट्रांसफर की। अब सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जिन सरकारी बाबुओं ने ‘लाडली बहन’ योजना का फायदा लिया है, उन पर कार्रवाई की जाए। इधर, लाडली बहनों के नाम पर तमाम पुरुषों ने भी लाभ लिया है। उनकी भी जांच का आश्वासन महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने दिया है।
1183 सरकारी बाबूओं ने लिया लाडली योजना का लाभ
जांच के दौरान पाया गया कि 1183 सरकारी बाबुओं के खाते में योजना के तहत पैसा जमा किए गए हैं। अब इन पर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है। बुधवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि सरकार 12,000 से अधिक उन पुरुषों के खातों की जांच कर रही है, जिनमें कथित तौर पर लाडकी बहिन योजना की राशि प्राप्त की गई थी। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि क्या परिवार की महिला सदस्य की राशि घर के किसी पुरुष सदस्य के खाते में जमा हो रही है।
आधार से लिंक नहीं थे खाते
मंत्री ने दावा किया कि कुछ लोग यह साबित करना चाहते हैं कि योजना खराब है। पिछले साल इस योजना के लिए पंजीकृत 50 लाख बैंक खातों को आधार से नहीं जोड़ा गया था। यह (आधार से जोड़ना) ‘लाडली बहन’ योजना की वजह से हुआ। इससे महिला लाभार्थियों को न केवल ‘लाडली बहन’ कार्यक्रम के तहत मासिक किस्त प्राप्त करने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके अन्य कार्यों में भी मदद मिलेगी।

मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव