90 मिनट तक बाघों से घिरे रहे सैलानी, सफारी गाइड जंगल में छोड़ भागा
राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां पर्यटकों को टाइगर सफारी कराने गए एक गाइड ने उनको अंधेरे में जंगल के बीचों-बीच छोड़ दिया. सफारी के दौरान पर्यटकों से भरा एक कैंटर अचानक जंगल के बीचों-बीच खराब हो गया. इस कैंटर में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे.
आरोप है कि कैंटर में सवार गाइड ने पर्यटकों को जंगल में ही छोड़ दिया और जाते समय अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वह दूसरा कैंटर लेकर आ रहा है. मामला 16 अगस्त की शाम का है. शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक पर्यटक अंधेरे में फंसे रहे. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे बैठे और मोबाइल की रोशनी में रोते हुए दिखाई दे रहे हैं.
वन विभाग ने समय पर मदद नहीं की
पर्यटकों का कहना है कि बार-बार मदद की गुहार लगाने के बावजूद वन विभाग ने समय पर मदद नहीं की. आखिरकार एक पर्यटक दूसरी जीप में राजबाग नाका चौकी पहुंचा और वहां से बाकी पर्यटकों को लाने के लिए एक गाड़ी लाई गई. शिकायत के बाद वन विभाग ने लगभग ढाई घंटे की देरी से बिना लाइट वाला कैंटर भेजा. राजबाग नाका चौकी पर तैनात वन अधिकारी विजय मेघवाल और पर्यटकों के बीच विवाद हुआ.
अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि विभाग इसके लिए जिम्मेदार नहीं है. वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. कैंटर गाइड मुकेश कुमार बैरवा, कैंटर चालक कन्हैया, शहजाद चौधरी और लियाकत अली के पार्क में प्रवेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है.
भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
डीएफओ के आदेश में कहा गया है कि कैंटर संख्या आरजे25-पीए-2171 16 अगस्त की शाम को जंगल में खराब हो गया था. वन संरक्षक अनूप ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी गाइड या चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश