शादी के बाद शुरू होता था लूट का खेल, पति ही देता था पत्नी को साजिश का आइडिया
बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में लुटेरी दुल्हन का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला अलग-अलग नामों से शादियां कर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करती थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे षड्यंत्र में महिला का पति भी शामिल था। दोनों ठगे गए पैसों से ऐश करते थे। पुलिस ने इस दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा हुआ है कि यह गिरोह राजस्थान के अलावा कई अन्य राज्यों में भी सक्रिय था।
पति ने पत्नी को बनाया लुटेरी दुल्हन
इस मामले का खुलासा घाटोल थाना पुलिस ने किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सलोनी और योगेश हैं। जांच में सामने आया कि सलोनी अलग-अलग जगह पर नए नाम से शादी करती और कुछ ही दिनों में नगदी और गहने लेकर फरार हो जाती। घाटोल में भी उसने भुवनेश जैन नामक युवक को शिकार बनाया और लाखों रुपये लेकर चंपत हो गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि पति योगेश की सहमति और योजना के तहत ही यह सब किया जाता था।
महाराष्ट्र में भी कर चुकी वारदातें
पुलिस के अनुसार महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है और वहां भी कई बार ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुकी है। महाराष्ट्र पुलिस ने पहले भी उसे गिरफ्तार किया था। बाद में घाटोल पुलिस ने उसे महाराष्ट्र से पकड़ा और यहां लाकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसने राजस्थान के कई जिलों में भी इसी तरह की ठगी की है।
पुलिस की पड़ताल में सामने आया वारदात का तरीका
महिला पहले अपने शिकार को भावनात्मक जाल में फंसाती, भरोसा जीतने के बाद शादी करती और फिर मौका पाकर नगदी और गहनों के साथ गायब हो जाती। पूरे घटनाक्रम में उसका पति भी बराबर शामिल रहता और योजना बनाने से लेकर ठगे गए पैसों का इस्तेमाल करने तक दोनों की मिलीभगत रहती थी।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, यूजर्स ने दी नसीहत
कटहल: पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुमुखी फल
दिल्ली में हुई घटना को लेकर सरकार पर निशाना
आयुर्वेदिक तरीके से सिरदर्द का समाधान, आज ही शुरू करें
बाल झड़ने से रोकने आजमाएं ये टिप्स
पानी में बहते पैकेट्स देखकर पुलिस चौंकी, निकला बड़ा ड्रग्स नेटवर्क
चोट से वापसी के बाद अय्यर का बदला अंदाज, बल्लेबाजी बनी और घातक