पुलिस को मिली बड़ी लीड: किशोरी की पहचान और हत्यारे की तलाश तेज
चित्तौड़गढ़ : शहर के निंबाहेड़ा मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक नाले के पास एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। शुरुआती जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। किशोरी के पास से कोई दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार एक युवक जो सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था, ने इस किशोरी को अपने कमरे पर बुलाया था। किसी कारणवश किशोरी को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिसके बाद युवक ने अपने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने उसे किशोरी को वहां से ले जाने को कहा। युवक किशोरी को लेकर चला गया, लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचा। आशंका है कि युवक ने किशोरी को नाले के पास छोड़ दिया।
करीब दो घंटे बाद मकान मालिक सदर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उसी दौरान पुलिस को नाले के पास शव मिलने की सूचना भी मिली। पुलिस अब संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है, जिससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी ने बताया कि युवक की तलाश जारी है और उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। उसके पकड़े जाने के बाद किशोरी की पहचान और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर